बिहार में सीएम नीतीश कुमार अब कोई फैक्टर नहीं, मोकामा की जीत अनंत सिंह की व्यक्तिगत जीत : चिराग पासवान

पटना। बिहार में गोपालगंज और मोकामा उपचुनाव के परिणाम के बाद एक बाद एक बार फिर से सियासी गहमागहमी शुरू हो गई है। वही कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव की तरीखों के ऐलान के बाद महागठबंधन और NDA एक बार फिर से आमने-सामने हैं। वही इस सबों के बीच लोजपा(रामविलास) के अध्यक्ष और जमुई से सांसद चिराग पासवान ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। वही उन्होंने कहा है कि बिहार में अब नीतीश कुमार कोई फैक्टर नहीं रहे। उनका जनाधार खत्म हो चुका है। वही बुधवार को दिल्ली से पटना पहुंचे चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार के जनाधार पर सवाल उठाए। वही उन्होंने कहा कि बिहार में सीएम नीतीश कुमार अब कोई फैक्टर नहीं रहे हैं। चिराग ने पिछले विधानसभा उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि मोकामा में अनंत सिंह की जीत हुई है। वो पहले भी निर्दलीय जीत दर्ज कर चुके हैं। उनका उस इलाके में प्रभाव है। वही उन्होंने कहा की 2020 के विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह को जो वोट मिला था और इस बार जो मत मिले हैं। अगर उसे देखा जाए तो साफ पता चल जाएगा महागठबंधन से उन्हें कोई लाभ नहीं मिला। मोकामा की जीत अनंत सिंह की व्यक्तिगत जीत है।
कुढ़नी में BJP का साथ देंगे चिराग पासवान
वही गोपालगंज और मोकामा उपचुनाव में BJP का साथ देने वाले चिराग पासवान ने यह कहा है कि वो कुढ़नी उपचुनाव में भी BJP का साथ देंगे। वही आगे चिराग ने कहा कि गोपालगंज चुनाव में महागठबंधन को अपनी ताकत दिखानी थी लेकिन वहां उनकी हार हुई है।
5 दिसंबर को कुढ़नी उपचुनाव के लिए वोटिंग
बता दे की राजद विधायक अनिल सहनी की विधायकी जाने के बाद मुजफ्फरपुर की कुढ़नी विधानसभा पर उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो गई है। 10 नंवबर को नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 17 नवंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे और उनकी जांच 18 नवंबर तक होगी। वही आगमी 5 दिसंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को काउंटिंग होगी।

About Post Author

You may have missed