हादसा : नवादा में केमिकल डब्बा फटने से 2 लोग गंभीर रूप से घायल, एक की हालत चिंताजनक

नवादा। बिहार के नवादा से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। बता दे की जिलें में केमिकल का डब्बा फटने से 2 लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला कमली देवी और एक बुजुर्ग मुंशी यादव शामिल है। वही घायल कमली देवी की हालत गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के मुताबिक अकबरपुर थाना क्षेत्र के परतो करहरी गांव में शनिवार को या घटना घटी। जिसमें बुंदेला यादव की 19 वर्षीय पुत्री कमली देवी और उसके नाना मुंशी यादव घायल है। बताया जा रहा है की महिला खाना बना रही थी। उसी दौरान डब्बा फटा है। जिसमें गंभीर रूप से 2 लोग घायल हुए हैं। वही बताया जा रहा है कि बाजार से एक डब्बा गाय का नाद बनाने के लिए खरीदा था और उसे घर में लाकर चाकू को गर्म कर डब्बा को बीच से काटा जा रहा था। तभी अचानक विस्फोट हो गया। वही विस्फोट इतना भयानक था कि डब्बे से आग निकला जिसमें दोनों झुलस गया।

विस्फोट की आवाज सुनते ही आसपास के जुट गए और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला की हालत काफी चिंताजनक बताया जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि डब्बा में पहले से कुछ केमिकल होगा जिसके कारण वह विस्फोट कर दिया फिलहाल सदर अस्पताल में इलाज जारी हैं। वही नवलेश ने बताया है कि हम लोग हर दम डब्बा डलाकर इस तरह का काम करते थे। लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ, पहली बार इस तरह का धमाका हुआ है। जिसने 2 लोग घायल हुए जिसमें एक महिला की हालत काफी गंभीर है। वही नवादा के डॉक्टरों के द्वारा घायल महिला की बेहतर इलाज की जा रही है। लेकिन महिला की हालत काफी चिंताजनक है। सिर की काफी बाल भी जल गया है। वह आंखों में भी जलन महसूस हो रहा है। हालांकि खाली डब्बा में कोई केमिकल नहीं था। लेकिन कमी कल का ही डब्बा था। कौन सा केमिकल उसे डब्बा में आया था इसका कोई पता नहीं चल पाया है।

About Post Author

You may have missed