September 21, 2026

बिहार के लोगों को बढ़ी गर्मी से मिलेगी थोड़ी राहत, चार जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी

पटना। राज्य के उत्तरी भाग में पुरवा का प्रवाह बनने से राज्य भर के मौसम पर इसका असर पड़ा है। अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, दक्षिण बिहार में कुछ जिलों में रविवार को भी पछुआ के झकोरे परेशान करते रहे। दक्षिण बिहार के ग्रामीण इलाकों में पछुआ की रफ्तार की वजह से कुछ जगहों पर दोपहर में धूल भरी आंधी की स्थिति रही। रविवार को राज्य भर में बक्सर सबसे गर्म रहा, जहां अधितकम तापमान 38.9 डिग्री रहा। बांका का अधितकम तापमान 38.8 डिग्री दर्ज किया गया। पटना के तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 30 और 31 मार्च को उत्तर पूर्व बिहार के चार जिलों में बारिश की स्थिति बन सकती है।

अगले कुछ दिन रहेगी मौसम की नरमी

वही, अभी फिलहाल दो तीन दिन सूबे में मौसम शुष्क बना रहेगा और अधिकतम तापमान में थोड़ी नरमी आ सकती है। हालांकि गर्मी से पूरी तरह राहत के अभी कोई आसार नहीं है। उत्तर पूर्वी इलाके में कुछ जगहों पर दो दिनों के बाद आंशिक बारिश के आसार हैं। रविवार को भी भागलपुर, वैशाली, सारण, सीवान, अररिया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और बक्सर में तापमान की आंशिक बढ़ोतरी हुई है।

इन जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज

पिछले 24 घंटों में पटना, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, जमुई, बांका, सबौर, पूर्णिया, फारबिसगंज, सबौर, भोजपुर, सीतामढ़ी, रोहतास औरंगाबाद, गया समेत आसपास के कई जिलों में दशमलव अंकों की गिरावट आई है।

You may have missed