September 11, 2026

पवन सिंह का टीएमसी को चैलेंज, कहा- आप साबित होने पर मैं राजनीति और संगीत दोनों से संन्यास ले लूंगा

पटना। भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह ने ममता कैबिनेट के मंत्री बाबुल सुप्रियो सीधा चैलेंज किया है। उन्होंने टीएमसी नेता के आरोपों पर कहा है कि वो इसे साबित कर के दिखाएं, तो मैं राजनीति और संगीत से संन्यास ले लूंगा, नहीं तो वो। हाल ही में बाबुल सुप्रियो ने आरोप लगाए थे कि पवन सिंह अपने गानों में बंगाली महिलाओं को टारगेट करते हैं। इसी का जवाब देते हुए पवन सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लगातार दो पोस्ट किए। उन्होंने ममता सरकार के मंत्री बाबुल सुप्रियो को चुनौती देते हुए आरोप साबित करने को कहा। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने बैक टू बैक दो ट्वीट (एक्स पोस्ट) किए हैं। पहले में उन्होंने बाबुल सुप्रियो पर निशाना साधते हुए लिखा, ‘श्री बाबुल सुप्रियो, नहीं बोलना चाहता था, लेकिन आपने सिर्फ पवन सिंह का ही दिल नहीं दुःखाया है, बल्कि 40 करोड़ भोजपुरी भाषी और कलाकारों को प्रेम करने वाले लोगों के मान सम्मान को ठेस पहुंचाई है।
बाबुल सुप्रियो को दिया चैलेंज
इसके बाद ही उन्होंने दूसरे ट्वीट (एक्स पोस्ट) में लिखा, ‘आप ने चार गाने के जो पोस्टर पोस्ट किए हैं, अगर ये चारों पोस्टर के गाने को सही साबित कर देते है तो मैं राजनीति और संगीत दोनों से सन्यास ले लूंगा, नहीं तो आप
बीजेपी ने आसनसोल से दिया था टिकट
पवन सिंह ने हाल में ही राजनीति में एंट्री की। उन्हें बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लोकसभा का टिकट भी दिया, लेकिन एक्टर को यहां से चुनाव नहीं लड़ना था। ये उनकी मनचाही सीट नहीं थी, ऐसे में उन्होंने टिकट वापस कर दिया और अब आस लगाए बैठे हैं कि बीजेपी उन्हें कहीं और से दावेदार बनाएगी। भोजपुरी गायक पवन सिंह के पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार करने पर टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो ने बयान दिया था। पवन सिंह पर बाबुल सुप्रियो ने आरोप लगाए कि वो अपने गानों में बंगाली महिलाओं को टारगेट करते हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरे मन में उनके खिलाफ या एक कलाकार के रूप में कुछ भी नहीं है, लेकिन विशेष रूप से एक व्यक्ति के वीडियो और फिल्मों में बंगाली महिलाओं को निशाना बनाया जाता है। क्या बीजेपी ऐसे किसी व्यक्ति को आसनसोल से मैदान में उतार सकती है। इस ट्वीट से साफ है कि जानबूझकर ऐसा ट्वीट करने के लिए कहा गया है।

You may have missed