पटना नगर निगम के वार्ड 25 में जरूरतमंदों के बीच बांटी गई भोज्य सामग्री,वार्ड पार्षद लोगों से किया लॉक डाउन के पालन की अपील
पटना। कोरोना वायरस संक्रमण के खतरों के मद्देनजर लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के बीच पटना नगर निगम के वार्ड 25 के क्षेत्र में वार्ड पार्षद रजनीकांत के नेतृत्व में जरूरतमंदों के बीच भौज्य सामग्रियों का वितरण किया गया।पटना नगर निगम वार्ड 25 के पार्षद रजनीकांत ने अपने युवा साथियों के साथ अपने वार्ड अंतर्गत सभी मुहल्ले जैसे नागेश्वर कॉलोनी,पी एन टी कॉलोनी, बाबा लॉज,सिद्धार्था इन गल्ली,राय जी गली ,मैहर पथ जैसे जगह पर सभी जरूरतमंद गरीबों को आटा, चावल, दाल, आलू, सत्तू, तेल ,दूध बिस्किट जैसे चीजों का वितरण किया गया। इस दौरान पार्षद रजनीकांत ने कहा कि जब तक लॉक डाउन रहेगा तब तक आगे भी वितरण किया जाएगा।उन्होंने इस अभियान में शामिल सभी मित्रो का तहे दिल से धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा की इस आपदा की घडी में हर एक सहायता अनमोल है।
इस दौरान मौके नीरज सिंह,पिंटू सिंह,रोहन राज यादव, कुणाल यादव,अजय बिल्डर ,साकेत सिंह, संजीत सिन्हा, मनीष सिंह , आदित्य राज, अभिषेक राज, सौरभ राज ,अमन राज, रोशन शर्मा, कोमल, प्रतीक अमितेश सिन्हा आदि उपस्थित थे।

