पटना में मनायी गयी पूर्व शिक्षा मंत्री अर्जुन सिंह की जयंती,कांग्रेस नेता सिद्धार्थ क्षत्रिय ने किया था आयोजन

पटना।देश के पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री स्व अर्जुन सिंह की जयंती आज राजधानी पटना में मनायी गयी। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव सिद्धार्थ क्षत्रिय के नेतृत्व में दिवंगत अर्जुन सिंह की जयंती को एक समारोह के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री के जयंती समारोह में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं के बीच किताब,कॉपी,पेन,इंस्ट्रूमेंट बॉक्स समेत अन्य पठन सामग्रियों का वितरण किया गया।समारोह में शामिल बच्चों के बीच चॉकलेट भी बांटी गई।इस समारोह का आयोजन राजवंशी नगर स्थित विद्युत बोर्ड के गेस्ट हाउस के समीप किया गया था।इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व सचिव सिद्धार्थ क्षत्रिय ने स्व अर्जुन सिंह के अनछुए व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सत्ता और समय की परिवर्तन शीलता से अप्रभावित ऐसे कुछ ही व्यक्ति होते हैं जिनकी सार्वजनिक जीवन में उनकी प्रासंगिकता सर्वकालिक बनी रहती है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेता आदरणीय श्री अर्जुन सिंह जी राजनीति के शिखर पर स्थापित होकर ख्याति को प्राप्त किया।इस मौके पर कांग्रेस नेता ई. वेंकटेश रमन ने कहा कि पंजाब,असम तथा मध्य प्रदेश में शांति लाने के लिए स्व अर्जुन सिंह को सर्वमान्य नेता के रूप में याद किया जाता रहेगा।इस मौके पर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सूरज कुमार ने भी जयंती समारोह को संबोधित किया एवं बच्चों के बीच पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया।

About Post Author

You may have missed