February 17, 2026

पटना के दानापुर अवर निबंधन कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना

पटना/दानापुर।अखिल भारतीय बाढ़, सुखाड़ और कटाव पीड़ित संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में दानापुर अवर निबंधन कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अवर निबंधन कार्यालय के समक्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम भजन सिंह यादव के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन, सत्याग्रह, धरना, प्रदर्शन आंदोलन शुरू किया गया। धरना की अध्यक्षता मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम भजन सिंह यादव ने किया संचालन मोर्चा के दानापुर प्रखंड के प्रधान महासचिव मौलवी हसनपुर मक्खन ने किया ।धरना में दानापुर अवर निबंधन कार्यालय क्षेत्र के विभिन्न अंचलों से कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार से पीड़ित किसान मजदूरों, आम जनता ने भाग लिया ।धरना को संबोधित करते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम भजन सिंह यादव ने कहा कि दानापुर अवर निबंधन कार्यालय में अधिकारी अपर्णा सिवा सहित लगभग सारे कर्मचारी भ्रष्टाचार में संलिप्त रहते हैं ।कोई भी निबंधन बिना रिश्वत के नहीं किया जाता है ।श्री यादव ने कहा कि कृषि योग्य भूमि का भी निबंधन आवासीय में किया जाता है।आवासीय भूमि का निबंधन कमर्शियल टैक्स लेकर किया जाता है। डाटा ऑपरेटर से लेकर बड़ा बाबू तक भ्रष्टाचार में संलिप्त रहते हैं ।आंदोलन से प्रभावित होकर जिलाधिकारी द्वारा भेजे गए राजस्व अधिकारी , दानापुर अनुमंडलाधिकारी के आश्वासन के बाद अवर निबंधक सुश्री अपर्णा शिवा, राजस्व अधिकारी धरना स्थल पर आकर इन अधिकारियो के द्वारा दिये गए आश्वाशन का हवाला देकर इन अधिकारी की ओर से आश्वासन दिया कि धरनार्थियों की सभी जायज मांगों को मान ली जाएगी ।अगर 15 दिनों के अंदर मांगे नहीं मानी जाएगी तो मोर्चा को अधिकार होगा कि पुनः आंदोलन शुरू कर सकता है ।आज के सत्याग्रह में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इन अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वाशन के बाद सरपंच अक्षय कुमार ने जूस पिलाकर रम भजन सिंह का अनशन तोड़वाया।धरना के बाद मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम भजन सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने अवर निबन्धक को अपनी 12 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन भी सौंपा। धरना को मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर कुमार, सरपंच अक्षय कुमार ,शोभा देवी ,मिथिलेश देवी, पुतुल देवी, बैजानती देवी ,ने भी संबोधित किया।

You may have missed