September 19, 2026

पटना में महिलाओं के लिए जागरूकता एवं परीक्षण शिविर 8 मार्च को

पटना। आब्स्टेट्रिक एंड गायनोलॉजिस्ट सोसायटी की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पुलिसकर्मी और पुलिस परिवार की महिलाओं के लिए स्तन एवं बच्चेदानी के कैंसर के प्रति जागरूकता एवं परीक्षण शिविर का आयोजन राज्य भर में देशव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोसायटी की अध्यक्ष डॉक्टर नीलम ने दी। उन्होंने बताया कि भारत में स्तन और बच्चेदानी के मुंह के कैंसर के रोगियों की संख्या बहुत काफी है। सच तो यह है कि उपरोक्त कैंसर की पहचान और उपचार समय रहते हो जाए तो इससे होने वाली मृत्यु दर को बहुत हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 8 मार्च को पटना में कई जगह शिविर लगाए जाएंगे, जहांमहिलाओं के जांच करने के तरीके बताएं जाएंगे।

You may have missed