PATNA : पूर्व MLC रविन्द्र तांती के निधन पर फतुहा में शोक की लहर

फतुहा। शुक्रवार को फतुहा के मकसुदपुर निवासी तथा पूर्व एमएलसी व जदयू के वरिष्ठ नेता रविन्द्र तांती का पटना के एम्स में कोरोना से निधन हो गया। वे पिछले दस दिनों से कोरोना से पीड़ित होने के बाद पटना के एम्स में भर्ती थे। हालत में सुधार नहीं होने पर वेंटिलेटर पर चल रहे थे।
विदित हो कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने उन्हें राजनीतिक कैरियर देते हुए एमएलसी बनाया था। बाद में वे जदयू में चले गए। वहां भी उन्होंने बिहार राज्य अतिपिछड़ा आयोग के अध्यक्ष पद पर लंबे अर्से तक अपना योगदान दिया। उनके निधन के खबर आते ही फतुहा में शोक की लहर फैल गई। कई जगहों पर शोक सभा आयोजित कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। फतुहा के हर राजनीतिक दल के हस्तियों ने उनके प्रति संवेदना प्रकट की। जहां जदयू के डॉ. निहोरा यादव, सतेन्द्र यादव, किसटो सिंह, रंधीर यादव, अभय सिंह ने शोक व्यक्त किया। वहीं राजद के श्यामनंदन यादव, दयानंद यादव, मृत्युंजय यादव, मनोज यदुवंशी, धर्मवीर गोप ने शोक व्यक्त किया। भाजपा के शोभा देवी, अनामिका अग्रवाल, भास्कर लाल पटवा, अरविंद यादव के साथ-साथ प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक प्रेम कुमार ने भी शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। दूसरी तरफ दनियावां में भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया गया। यहां शोक व्यक्त करने वालों में राजद प्रखंड अध्यक्ष कौशलेंद्र प्रसाद, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष नवनीत कुमार, भाजपा के आर्यन सागर समेत कई समाजसेवी शामिल हैं।

About Post Author

You may have missed