21 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे पटना नगर निगम के सफाईकर्मी, 17 सूत्री मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन

पटना। पटना नगर निगम के आठ हजार कर्मी 21 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले हैं। इस दौरान सभी सफाई व्यवस्था ठप हो जाएगी। कर्मियों की यह हड़ताल 17 सूत्री मांगों को लेकर है। पटना नगर निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार ने कहा कि निगमकर्मियों की मुख्य मांग है कि विगत कई वर्षों से कार्यरत दैनिक कर्मियों को स्थायी किया जाए, न्यूनतम वेतन 18-21 हजार किया जाए, समाप्त किए गए चतुर्थ वर्ग के पद को फिर से बहाल किया जाए, आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर आउटसोर्स मे कार्यरत कर्मियों को नगर निगम कर्मी के रूप में अडजस्ट किया जाए। समान काम का समान वेतन लागू किया जाए, निगमकर्मियों के स्वास्थ्य सुरक्षा की गांरटी दी जाए सहित अन्य कई मांग शामिल हैं। पिछले बार न्यायालय की हस्तक्षेप से हड़ताल को तोड़ दिया गया था, लेकिन अगर इस बार अगर फैसला हमारे पक्ष में नहीं आता है तो हम न्यायालय की भी नहीं सुनेंगे। इस हड़ताल से मोहल्ले की गलियों के हर मोड़ पर कचरे का ढेर होगा। बारिश का मौसम है तो इस कारण कचरा सड़ने से दुर्गंध उठने और अन्य तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं।

About Post Author

You may have missed