पटना में कोरोना ट्रेजेडी- एनएमसीएच में एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत

पटना।बिहार में बढ़ते कोरोनावायरस के मामले अब धीरे-धीरे खतरनाक संकेत देने लगे हैं।एनएमसीएच में कोरोना से पीड़ित एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है।एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत की खबर ने दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।दरअसल इस वर्ष फिर से कोरोना पूरे विश्व में पैर पसार रहा है।कहा जा रहा है कि कोरोना संक्रमण का यह दूसरा फेज है। देश के कई राज्य कोरोना महामारी के चपेट में है।केंद्र सरकार तथा विभिन्न राज्य सरकारों के द्वारा कोरोना को लेकर सजगता के साथ कदम उठाया जा रहे हैं। मगर इसके बावजूद कोरोना के बढ़ते प्रसार पर काबू नहीं पाया जा पा रहा है।बिहार में भी कोरोना के मामले उभरने लगे हैं। राज्य सरकार ने इसको लेकर गाइडलाइन भी जारी कर रखा है।सिर्फ राजधानी पटना में मिल रहे नए मामले चौंकाने वाले हैं।आज एनएमसीएच पटना में जहानाबाद के एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जहानाबाद में रहने वाला आर्यन नामक बच्चे को कोरोना संक्रमण हो गया था।सांस लेने में दिक्कत होने की स्थिति में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

You may have missed