PATNA : बिहार बंद कराने सड़कों पर उतरे जाप नेता, बोले- किसानों के अधिकारों को छिना जा रहा

पटना। कृषि कानूनों के विरोध में बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में शुक्रवार को जन अधिकार पार्टी (लो) के नेता व कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजधानी पटना के इनकम टैक्स से डाकबंगला चौराहा तक मार्च किया। इस दौरान सात नेताओं को प्रशासन ने बलपूर्वक गिरफ्तार कर लिया। मार्च में सभी प्रकोष्ठों के सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
केंद्र की नजर किसानों की जमीन पर
इस दौरान जाप के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि किसानों और मजदूरों के अधिकारों को छिना जा रहा है। केंद्र सरकार की नजर किसानों की जमीन पर है। सरकार सस्ते दाम पर किसानों की जमीन को पूंजीपतियों को देना चाहती है। जाप पूरे बिहार में किसानों के समर्थन में सफल बंद आयोजित की है।
प्रशासन ने 7 जाप नेताओं को किया गिरफ्तार


जाप के राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण बंद कर रहे पार्टी नेताओं ने प्रशासन ने बल पूर्वक डाकबंगला चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। नीतीश सरकार के तानाशाही रवैया का जनता जवाब देगी। जाप नेता राजेश रंजन पप्पू ने बताया कि बिहार बंद में भाग ले रहे प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह व राजेश रंजन पप्पू, प्रदीप पासवान, गौतम आनन्द, शाहान परवेज, प्रो श्यामदेव सिंह चौहान को पटना जिला प्रशासन ने गिरफ्तार कर लिया। जबरन गिरफ्तारी के दौरान नेताओं को हल्की चोट भी आई।
रानी चौबे बोली अन्नदाताओं को परेशान किया जा रहा


वहीं जाप महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा रानी चौबे ने कहा कि इन कृषि कानून से देश के अन्नदाताओं को परेशान किया जा रहा है। इससे उनके जीवन पर खतरा आ गया है। हम हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़े हैं। आज महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने चूड़ी लेकर प्रदर्शन किया हैं। हमारी मांग है कि सरकार किसानों की बात मांग कर इस काले कानून को वापस ले।
ये रहे शामिल
भारत बंद में जाप के गौतम आनंद, टिंकू यादव, सच्चिदानंद यादव, आनंद सिंह, सुप्रिया खेमका, ज्योति चंद्रवंशी, मो. इमरान खान, प्रदीप पासवान, वरुण सिंह, दीपांकर प्रकाश समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

About Post Author