PATNA : बाढ़ का टिकट लेकर रिश्ते में ममेरे भाई-बहन ट्रेन के सामने कूदे, दोनों की मौत

पटना। राजेंद्र नगर टर्मिनल के प्लेटफॉर्म नंबर 3 के पास शनिवार की शाम एक ऐसी घटना हुई, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों की रूह कांप उठी। एक साथ खड़े युवक और महिला ने चलती ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इस घटना में युवक का सिर शरीर से अलग हो गया। जबकि महिला को ट्रेन से जोर का ऐसा झटका लगा कि उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद वहां मौजूद अफरा-तफरी मच गई। इसके सामने ही रेल पुलिस का पोस्ट है। जानकारी मिलते ही रेल पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन की।
बताया जाता है कि दोनों एक-दूसरे को पकड़ कर खड़े थे। शाम 6:15 के करीब जब इस्लामपुर-बक्सर पैसेंजर टर्मिनल खुली और उसने तेज रफ्तार पकड़ी तो दोनों एक साथ ट्रेन के आगे छलांग लगा दिए। रेल पुलिस को दोनों के पास राजेंद्र नगर टर्मिनल से बाढ़ जाने का टिकट और आधार कार्ड बरामद हुआ है। जिसके बाद दोनों की पहचान हुई।
रेल पुलिस के अनुसार, युवक का नाम राहुल कुमार (21 साल) था। वह पटना के ही गोपालपुर इलाके का रहने वाला था। जबकि महिला की पहचान 27 साल की नीलू देवी के रूप में हुई है। वह गौरीचक इलाके की रहने वाली थी। रेल पुलिस के अनुसार, ये दोनों ममेरे भाई-बहन थे। इन दोनों के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों ने सुसाइड क्यों किया?

You may have missed