September 15, 2026

पटना एम्स में कोरोना से 5 लोगो की मौत, फुलवारी व संपतचक में 9 पॉजिटिव

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में शुक्रवार को 5 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी, जबकि नए मरीजों में 20 मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक, पटना एम्स में पटना निवासी 62 वर्षीय शिव शंकर प्रसाद सिंह, दरभंगा निवासी 46 वर्षीय सुरेखा देवी, पटना के बोरिंग रोड निवासी 80 साल के ओमकार शरण, भोजपुर निवासी 65 वर्षीय सुभाष चन्द्र सिंह एवं पुपरी टाऊन निवासी 56 वर्षीय सत्यनारायण ठाकुर की मौत कोरोना से हो गयी। इसके आलावा एम्स में 22 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
फुलवारी व संपतचक में 9 पॉजिटिव निकले
फुलवारी शरीफ। शुक्रवार को संपतचक और फुलवारी प्राथमिक स्वास्थ्य केद्र में कुल एक 195 लोगों की एंटीजन टेस्टिंग में नौ लोगों को कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। फुलवारी पीएचसी प्रभारी डॉ. आर के चौधरी ने बताया कि 90 लोगो की जांच की गयी, जिसमें 4 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया है। वहीं संपतचक पीएचसी प्रभारी डॉ. लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि 105 लोगों की जांच हुई, जिसमें पांच शख्स की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया है। सभी पॉजिटीव लोगों को होम कोरंटीन में रहने की हिदायत दी गयी है। वहीं पीएचसी से कोरोना पॉजिटिव लोगों को मेडिकल किट देकर एहतियात बरतने और होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि खुद भी जांच कराएं और आसपास के लोगों को भी जांच के लिए प्रेरित करने का काम करें।

You may have missed