September 18, 2026

PATNA : रामकृष्णा नगर में अंग्रेजी शराब की खेप बरामद, दो गिरफ्तार

फुलवारी शरीफ। पटना में नैनो कार से अंग्रेजी शराब की डिलीवरी करने जा रहे दो धंधेबाजों को रामकृष्णा नगर थाना की पुलिस ने ब्रहमपुर के पास से पकड़ लिया। पुलिस ने कार से 126 बोतल अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद किया है। थानेदार राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि अंग्रेजी शराब की बरामद खेप के साथ खेमनीचक का निवासी पंकज और भूतनाथ का मनीष को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों इलाके में काफी दिनों से शराब की डिलीवरी कराने का धंधा करते थे।

You may have missed