September 19, 2026

PATNA : बिहार चुनाव से पहले पीएचईडी ने शहरी जलापूर्ति योजना को बंद करने का दिया आदेश, मचा हाहाकार

फतुहा। शुक्रवार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी ) ने फतुहा में शहरी पाइप जलापूर्ति योजना को बंद करने का निर्देश दिया है। बजाप्ते लोक स्वास्थ्य प्रमंडल पटना पूर्वी के कार्यपालक अभियंता ने विभाग के ही यांत्रिक प्रमंडल को पत्रांक-3369 के माध्यम से शहरी पाइप जलापूर्ति योजना को बंद करने की मांग करते हुए आदेश जारी किया है। यह सूचना मिलते ही शहर में बने संप हाउस से पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई। शहर के प्रखंड कार्यालय स्थित संप हाउस, हाईस्कूल स्थित संप हाउस, शीशा मील स्थित संप हाउस व समसपुर स्थित संप हाउस से जल आपूर्ति बंद कर दी गयी। इसके बाद शहर में पानी के लिए हाहाकार मच गया। लोगों में आक्रोशित पनपने लगे। कारण कि शहर के अंदर आज भी सैकड़ों घरों में पाइप लाइन से ही पेयजल की आपूर्ति होती है। हालंकि नल जल योजना के तहत घरों में दूसरी पाइप लाइन बिछाए जा रहे हैं। इसके बावजूद भी शहर के अंदर सैकड़ों घर ऐसे हैं जहां पेयजल की आपूर्ति संप हाउस के जरिए ही की जा रही है। विभाग ने पाइप लाइन जलापूर्ति बंद करने का हवाला पुरानी योजना व पाइपों की जर्जर हालत को लेकर दिया है। जारी पत्र में बताया गया है कि शहर की पाइप जलापूर्ति योजना काफी पुरानी है तथा इसके पाइप जर्जर हालत में हं,ै जिसे विभाग के द्वारा बार-बार मरम्मत करना संभव नहीं है। पत्र के अनुसार, इस पाइप जलापूर्ति योजना को नगर निकाय को सौंपे जाने का भी निर्देश दिया है। शहर वासियों के साथ साथ समाजसेवी व प्रतिनिधियों ने इस योजना को बंद करने का निर्देश को तत्काल वापस लेने की मांग की है। यदि यह आदेश वापस विभाग द्वारा नहीं लिया जाता है तो इस चुनावी महौल में आंदोलन किया जाएगा।

You may have missed