February 18, 2026

PATNA : प्याज उठाने गये मजदूरों के साथ मारपीट, कई जख्मी

फतुहा। बीते मंगलवार की शाम थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में प्याज उठाने गये एक प्याज कारोबारी के मजदूरों के साथ जमकर मारपीट की गई। मजदूरों को खदेड़-खदेड़ कर लोगों ने पीटा। इस मारपीट में कई मजदूर जख्मी हो गए। इस संदर्भ में पीड़ित मजदूरों के तरफ से प्याज कारोबारी सोनामा गांव निवासी विजय प्रसाद ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है।
बताया जाता है कि प्याज कारोबारी विजय प्रसाद का दौलतपुर गांव के एक कारोबारी से 60 पैकेट प्याज खरीदने का सौदा तय हुआ था। तय सौदा के मुताबिक पैसे का भुगतान करते हुए जब मजदूर प्याज उठाने गये तो आरोपी पक्ष के लोगों ने मजदूरों पर हमला कर दिया। पुलिस ने सभी जख्मी मजदूरों का इलाज पीएचसी में कराया है। शिकायत के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

You may have missed