पालीगंज प्रखंड में रालोसपा के मनोज कुशवाहा बने प्रखंड अध्यक्ष

पालीगंज। अनुमंडल सह प्रखंड के थाना क्षेत्र में रविवार को बाजार स्थित राम जानकी मठ परिसर में प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को लेकर रालोसपा कार्यकर्ताओं ने बैठक किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि आयोजित बैठक की अध्यक्षता राजकुमार कुशवाहा तथा संचालन प्रखंड के पर्यवेक्षक अशोक वर्मा ने किया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से मनोज सिंह कुशवाहा को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष पद के लिये चयन कर लिया। इस मौके पर रालोसपा के युवा प्रदेश सचिव ज्वला स्वरूप, छात्र प्रखंड के अध्यक्ष प्रतीक कुशवाहा, रिशु मौर्य, मो. तैयब, पिंटू कुमार, सुरेश सिंह व सुरेंद्र सिंह के अलावे अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Post Author

You may have missed