T20 World Cup : भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए पाकिस्तान ने किया अपनी टीम ऐलान
स्पोर्ट्स, क्रिकेट। पाकिस्तान ने टी-20 विश्व कप 2021 में सुपर 12 में रविवार को भारत के खिलाफ होने वाले अपने पहले मुकाबले से 24 घंटे पहले ही अपनी 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। दोनों टीमों के बीच होने वाला यह हाई-वोल्टेज मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान अभी तक किसी भी विश्व कप में भारत को नहीं हरा पाया है, चाहे वो 50-ओवर का हो या टी20 फॉर्मेट का। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए उन सभी प्रमुख खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है, जिनका हाल के समय में अच्छा प्रदर्शन रहा है।

देखिये भारत के खिलाफ पाकिस्तान की टी-20 टीम
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, हैदर अली, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, शादाब खान, इमाद वसीम, हसन अली, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।

