बिहार के 4226 प्राइवेट स्कूलों को शिक्षा मंत्रालय का नोटिस, जरूरी मानक पूरा नहीं होने पर रद्द होगा यू-डायस कोड

पटना। बिहार के सैकड़ों निजी स्कूल बार बार निर्देश देने के बाद भी अपना यू डायस रिपोर्ट को दर्ज नहीं कर रहे हैं। जिस वजह से राज्य के 4026 निजी स्चूलों पर अब गाज गिरने वाली है। बता दें यू-डायस 2022-23 में बच्चों के आंकड़ों की जानकारी नहीं देने वाले स्कूलों के यू-डायस कोड को रद्द करने की तैयारी की जा रही है। जिसमें पटना जिले के सबसे ज्यादा 401 स्कूल शामिल हैं। इसके साथ ही भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी और गोपालगंज के 2-2 से अधिक निजी स्कूलों पर भी कार्रवाई होगी। वहीं अन्य जिलों के भी 50 से 100 निजी स्कूल को नोटिस जारी किया गया है। सभी प्रखंड शिक्षा कार्यालय द्वारा स्कूलों को बच्चों के 15 दिनों से निजी आंकड़ों की जानकारी यू-डायस में भरने को कहा जा रहा है। लेकिन अभी तक ज्यादातर स्कूलों ने यू-डायस भरना भी शुरू नहीं किया है। ऐसे स्कूल पर कार्रवाई करने का आदेश मिला है। प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। बता दे यू-डायस कोड रद्द किये जाने की जानकारी शुक्रवार से निजी स्कूलों को उनका दी जाने लगी है। शिक्षा मंत्रालय द्वारा सभी सरकारी और निजी स्कूलों को यू-डायस कोड भरने का आदेश दिसंबर, 2022 में ही दिया गया था। साथ ही सीबीएसई ने भी सभी स्कूलों को इसे जल्द से जल्द भरने को कहा था। जिसके लिए सीबीएसई की वेबसाइट पर भी पहली बार नोटिफिकेशन जारी किया गया था।
यू-डायस कोड खत्म तो मान्यता भी रद्द
सीबीएसई और आईसीएसआई के द्वारा सभी स्कूलों को यू-डायस कोड अनिवार्य किया गया है। स्कूल को मान्यता लेने के लिए यू-डायस कोड जरूरी है। इसलिए अगर किसी स्कूल का यू-डायस कोड को रद्द किया जाता है तो इनकी सीबीएसई और आईसीएसआई की मान्यता भी खत्म हो जाएगी। यू-डायस कोड शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिया जाता है। यह देशभर के सभी स्कूलों के बारे में एक डेटाबेस है। जिससे सभी राज्यों के स्कूलों के बारे में जानकारी लिया जा सकता हैं।

About Post Author

You may have missed