पटना में अवैध तरीके से 2 हजार के नोट बदलने के अवैध कारोबार में शामिल था पूर्व मंत्री ददन पहलवान का बेटा, पुलिस इन्वेस्टिगेशन जारी,जल्द होगा बड़ा खुलासा

पटना। पटना में गत गुरुवार को गिरफ्तार किए गए 2000 के नोट बदलने वाले गिरोह में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री ददन पहलवान के पुत्र करतार यादव भी शामिल था। करतार यादव इंडियन इंस्टीट्यूट आफ एयरोनॉटिक्स से विमान उड़ाने का प्रशिक्षण प्राप्त विमान चालक भी बताया जाता है।बतौर पायलट हवाई जहाज के साथ सोशल मीडिया में गिरफ्तार करतार की तस्वीर वायरल हो रही हैं।ज्ञातव्य हो कि राजधानी पटना में गुरुवार को 2 हजार रुपए के पुराने नोट बदलने के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ। लखनऊ आर्मी इंटेलिजेंस की टीम और रूपसपुर पुलिस ने पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन के पास पाटलिपुत्र हेरिटेज अपार्टमेंट के फ्लैट 208 पर छापा मारा। यहां से 9.74 लाख रुपए के 2 हजार के पुराने नोट बरामद किए गए। फ्लैट से 14 लोगों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों से 2 कार और 14 मोबाइल भी जब्त किया गया। इस कारोबार में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों के शामिल थे। 25 से 50 फीसदी कमीशन पर पुराने नोट बदले जा रहे थे। यह गिरोह पश्चिम बंगाल, ओडिशा और हरियाणा में सक्रिय था। पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ। यहां पर नौ करोड़ रुपए के 2 हजार के पुराने नोट बदले जाने थे। हालांकि, इसके पहले ही छापा पड़ गया। हिरासत में लिए गए परवीन ने बताया की ये रुपए तारनपुर पटना के रहने वाले विपिन और सोनू नाम के व्यक्तियों का है। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है। रूपसपुर थानाध्यक्ष रणविजय कुमार ने बताया कि इन लोगों के मोबाइल देखकर प्रतीत हो रहा है कि गिरोह पश्चिम बंगाल के कोलाकता, हरियाणा, ओडिशा आदि राज्यों में भी काम कर रहा था। पटना में 25 से 50 फीसदी कमीशन पर नोट बदलने का काम चल रहा था। इस काम में आरबीआई के कुछ कर्मचारियों के शामिल होने की जानकारी मिल रही है। पटना के कुछ अन्य लोगों भी इससे जुड़े हैं। इसकी जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान किसी नेता और हवाला का मामला अभी तक सामने नहीं है। ये लोग ब्लैक को व्हाइट मनी भी करते हैं। कुल 9 लाख 74 हजार रुपए ही बरामद हुआ है। 9 करोड़ की डीलिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तक इसका खुलासा नहीं है। पूछताछ चल रही है। थानाध्यक्ष के मुताबिक, हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति के मोबाइल में दूसरे राज्य से भेजा गया दो हजार के नोटों का वीडियो भी मिला है। हिरासत में लिए गए सभी बिहार के अलग-अलग जिलों के है। हिरासत में लिए गए बक्सर जिले का रहने वाले धीरेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि 9 महीने से इस धंधे में लगा हुआ है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 19 मई को 2000 रुपए के नोट बंद करने का ऐलान किया। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 30 सितंबर तक ऐसे नोट बैंकों में बदलने या अकाउंट में जमा करने को कहा था। हालांकि बाद में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने तारीख 7 अक्टूबर 2023 तक बढ़ा थी।

About Post Author

You may have missed