आज भी एनडीए के एजेंडा पर काम कर रहे सीएम नीतीश, कुशवाहा तो केवल एक मुखौटे हैं : सुधाकर सिंह

  • राजद मुझपर क्या और किस डेट में कार्रवाई करेगी ये हमारा अंदरूनी मामला : सुधाकर सिंह

पटना। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे, आरजेडी विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुधाकर सिंह ने एक बार फिर से नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होने कहा कि बीजेपी और नीतीश कुमार दोनों एक ही है, आज भी नीतीश कुमार एनडीए के एजेंडा पर काम कर रहे। वहीं जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को मुखौटा बताते हुए कहा कि हम इन मुखौटों को जवाब नहीं देते। जो प्रवक्ता के रूप में काम करते हैं वह मुखौटा हैं। आरजेडी मुझपर क्या और किस डेट में कार्रवाई करेगी ये जवाब मुखौटा को देना जरूरी नहीं समझते, ये पार्टी का अंदरूनी मामला है। सुधाकर सिंह ने महागठबंधन दल के नेताओं की नाराजगी के सवाल पर कहा कि तेजस्वी यादव ने क्या कहा है वह हमें याद है। उन्होंने कहा है कि जो एनडीए के एजेंडा पर काम करेगा वह बीजेपी का समर्थक माना जाएगा। तो एनडीए का एजेंडा क्या है कि कृषि कानून नहीं होना चाहिए? मिनिमम सपोर्ट पर खरीदारी नहीं होनी चाहिए. यह उन का एजेंडा है, मोदी का एजेंडा है। इसके लिए पूरे देश में तमाम पार्टियां और किसान संगठन ने आंदोलन किया।
कार्रवाई का मामला आरजेडी का अंदरुनी विषय
सुधाकर सिंह ने जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पर कहा कि मेरा सवाल सत्ता पर बैठे शीर्ष व्यक्ति से है कि बिहार में मंडी कानून लागू होगा कि नहीं होगा। बिहार में फर्टिलाइजर सही समय पर मिलेगा की नहीं, बिहार में धान गेहूं खरीद के लिए मल्टीपल एजेंसियों की भागीदारी होगी कि नहीं. इन सब सवालों का जवाब नीतीश कुमार खुद दें या अपने प्रवक्ताओं से बुलवाएं। अब कारवाई जैसे शब्द यह तो जन आंदोलन की भाषा है। सड़क पर लोग नारा लगाते रहते हैं इस्तीफा दो इन सब का मैं क्या जवाब दूं। उन्होने कहा मैं इन मुखौटा को क्या जवाब दूं। उनको कोई डेट भी पता है क्या? किस तारीख में हम पर कार्रवाई होगी। यह हमारे पार्टी का अंदरूनी मामला है। उसमें हमारे पार्टी के शीर्ष नेता इस पर विचार करेंगे। यह मिल बैठकर हम लोग बात कर लेंगे। वही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि अब बिहार का भला तभी हो सकता है, जब वो कुर्सी छोड़ेंगे। नीतीश की समाधान यात्रा पर सुधाकर सिंह ने कहा कि जो सदन में विधायक की बात नहीं सुनता हो, वह जनता की समस्याओं का क्या समाधान करेगा। सुधाकर सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश समाधान यात्रा के तहत लोगों की बात सुनेंगे, तब न समाधान करेंगे।

About Post Author

You may have missed