February 13, 2026

PATNA : बिहार में महागठबंधन की सरकार : बुधवार को दोपहर 2 बजे नीतीश कुमार 8वीं बार लेंगे CM पद की शपथ, तेजस्वी होंगे डिप्टी सीएम

पटना। नीतीश कुमार 8वीं बार बिहार की बागडोर संभालने के लिए तैयार हैं। वही बता दे की JDU के नेता नीतीश कुमार बुधवार दोपहर 2 बजे बिहार के नए मुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ लेंगे। वही बताया जा रहा है की RJD नेता तेजस्वी यादव बिहार के डिप्टी CM होंगे। वही मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सिर्फ नीतीश और तेजस्वी ही शपथ लेंगे। कैबिनेट विस्तार बाद में किया जाएगा। वही बता दे की नीतीश कुमार कल दोपहर 2 बजे राजभवन में 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ लेंगे। वही बताया जा रहा है की RJD नेता तेजस्वी यादव बिहार के डिप्टी CM पद की शपथ लेंगे। बता दे की पहले शपथ ग्रहण का समय शाम 4 बजे था लेकिन अब 2 बजे किया गया है। वही यह जानकारी RJD ने साझा की है। वही बुधवार को सिर्फ नीतीश और तेजस्वी ही पद और गोपनीयता की शपथ लेने वाले हैं। कैबिनेट विस्तार बाद में किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार ने फोन पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी बात की है।

You may have missed