बीजेपी के पूर्व विधायक की गिरफ्तारी पर सीएम नीतीश का दो टूक, बोले- दंगा करवाने वालों बर्दाश्त नहीं करेंगे

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि हिंसा फ़ैलाने के मामले में जो कोई भी आरोपित होगा बिहार की पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी। सासाराम हिंसा में गिरफ्तार हुए भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद के मामले में बोलते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि यह प्रशासन का विषय है। जो कोई भी हिंसा में शामिल रहा होगा उसकी पड़ताल पुलिस-प्रशासन कर रही है। पुलिस-प्रशासन बिहार में सतर्क है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति हो और किसी भी दल का हो अगर वह हिंसा के मामले में आरोपित है तो पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा है कि जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी का मामला भी पुलिस का जांच-पड़ताल से जुड़ा है। रामनवमी के दौरान सासाराम में जमकर हिंसा और उपद्रव देखने को मिला था। कई दिनों तक सासाराम में स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। पुलिस और सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में कई दिनों तक कैंप किया। वहीं बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी भी सासाराम जाकर स्थिति का जायजा लिए थे। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उस दौरान कहा था संभव है कि इस हिंसा के पीछे कोई साजिश हो। कुछ लोगों ने जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश की हो। उनकी संभावना अब सच होते दिख रही है। भाजपा के पूर्व विधायक की गिरफ्तारी को अब उसी से जोड़कर देखा जा रहा है कि सासाराम में हिंसा के पीछे सुनियोजित साजिश रची गई थी। शुक्रवार देर रात पुलिस पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद के लष्करीगंज स्थित आवास पर पहुंची और उन्हें अपने साथ गिरफ्तार कर ले गई। पूर्व विधायक के गिरफ्तारी की पुष्टि शाहाबाद के डीआईजी नवीन चंद्र झा ने की है। डीआईजी ने कहा कि पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है, एसपी रोहतास, जल्द ही इस पर प्रेस का जानकारी देंगे। उल्लेखनीय है कि जवाहर प्रसाद 5 बार सासाराम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। रामनवमी जुलूस के बाद हुए हिंसा एवं पत्थबाजी मामले में भाजपा के तीन नेताओं ने गत 17 जनवरी को शिवसागर थाना में सरेंडर किया था।

About Post Author

You may have missed