लोजपा (रा) के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक में सुरेश कुमार को नियुक्त किया सीतामढ़ी का नया जिला अध्यक्ष

पटना। लोजपा (रा) अपने मिशन 2024-25 पर लगातार मजबूती से काम कर रहा है। जिला, प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम पार्टी लगातार कर रही है। इसी कड़ी में आज पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की ओर से राज्य मुख्यालय में आयोजित विस्तार कार्यक्रम में सुरेश कुमार को सीतामढ़ी जिला का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वही इस अवसर पर कई दलों के नेता अपने पुराने दल को छोड़कर लोजपा (रा) की सदस्यता ग्रहण किया। राम सोहन साह, महेश्वर सहनी JDU, राम शंकर पाण्डेय, राजेश कुमार (राजद छोड़कर), प्रमोद कुमार कुशवाहा, दिलीप कुमार, श्रवण कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार(कांग्रेस व समाजवादी पार्टी छोड़कर) लोजपा (रा) में शामिल हो गए और कहा कि चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के विजन डॉक्युमेंट से प्रभावित होकर हम सब लोग लोजपा (रा) में शामिल हुए है। वही इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा, डॉ. अच्युतानंद सिंह, युवा लोजपा (रा) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पासवान, पार्टी के प्रदेश महासचिव रंजन सिंह, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शंकर कुमार शर्मा, अमरदीप जयसवाल, कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश भारती, एससी/एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सुदीप्त कुमार, सुरेश पासवान कार्यक्रम में शामिल थे।

About Post Author

You may have missed