नरेंद्र सिंह-सुमित प्रकरण:-झाझा में स्थानीय लोगों ने सरकार के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च,धरना देकर की गई साजिश की निंदा

जमुई।प्रदेश के कद्दावर नेता सह पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह एवं उनके पूर्व विधायक पुत्र सुमित कुमार सिंह पर मुंगेर पुलिस द्वारा झूठे आरोप में गिरफ्तारी का वांरट जारी करने को लेकर झाझा प्रखंड अंतर्गत दुर्गा मंदिर चौक पर झाझा प्रखंड के बुद्धिजीवियों और श्रमिकों द्वारा आक्रोश रैली निकाल कर अपना विरोध जताया एवं बिहार सरकार से अविलंब मुंगेर एसपी लिपि सिंह को बर्खास्त करने का मांग किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने बिहार सरकार के पक्षपातपूर्ण एवं पूर्वाग्रह से ग्रसित इस कार्रवाई का जमकर विरोध किया।लोगों ने बताया कि पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह एवं उनके पूर्व विधायक पुत्र सुमित कुमार सिंह लोकप्रियता से घबराकर सत्ताधारी दल के मुंगेर सांसद एवं उनके करीबी अधिकारियों के द्वारा राजनीतिक प्रतिशोध हेतु षड्यंत्र रचा जा रहा है।मगर जमुई तथा मुंगेर की जनता इस साजिश को बेनकाब करके ही दम लेगी। धरना में शामिल लोगों ने एक स्वर में कहा कि षडयंत्र के द्वारा पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक की राजनीतिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके बारे में सारा सच्चाई जनता जान रही है।धरना की अध्यक्षता डा के के शेठी,एवं संचालन नवयुवक संघ उपाध्यक्ष आशीष सिन्हा ने किया।इसके पहले सैकड़ों युवा के साथ मोटर साइकिल रैली शांतिपूर्ण तरीके से निकाली गई।इस मौके पर समाजवादी नेता लक्षण झा,बब्लू सिन्हा,समाजसेवी गौरव सिंह राठौर,गौतम पांडे,मुकेश यादव,विरेन्द्र यादव,टिएन सिंह, प्रकाश पासवान,आंनद झा, हर्ष कुमार,विनोद तांति,राजकुमार यादव,मिथिलेश तांति,फरकुधीन अंसारी,मुबारक अंसारी,मनीष पासवान,सुमन,रोहित दास, नरेश मांझी, ब्रह्मदेव यादव, राजेश विश्वकर्मा आदि सैकड़ों गणमान्य बुद्धिजीवी लोग मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed