September 21, 2026

बेगूसराय में शौच के लिए गये डीलर की हत्या, चाकू और भाला से गोदकर अपराधियों ने ली जान

बेगूसराय, बिहार। बेगूसराय जिले के मंझौल ओपी क्षेत्र के पबड़ा गांव में 65 वर्षीय डीलर अरुण सिंह की बदमाशों ने चाकू व भाला से गोद- गोदकर हत्या कर दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मृतक सुरेंद्र कुमार सिंह का पुत्र था। पुलिस ने गुरुवार को सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह मृतक शौच के लिए दरवाजे से उठकर बाहर निकला था।उसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। इससे भी मन नहीं भरा तो नुकीला भाला से गला व सिर पर प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

मृतक के पैर से लेकर सिर पर दर्जनों गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं। घटना को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले। घायल अरुण सिंह की चीख पुकार सुनकर आनन-फानन में उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज में ही उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मंझौल ओपी अध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मृतक के पुत्र ने पुलिस को हत्यारों का नाम भी बताया है। परिजनों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व पड़ोसी के साथ जमीनी विवाद हुआ था और उसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है।

You may have missed