PATNA : जक्कनपुर में कॉलेज छात्राओं के साथ लफंगों ने की छेड़खानी, विरोध करने पर की हवाई फायरिंग 

पटना। राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। बता दे की छात्राओं के साथ छेड़खानी करने का विरोध करने पर बाइक सवार गुंडों ने हवाई फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। वही इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वही यह पूरी घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के मीठापुर पुरानी बस स्टैंड के पास की बताई जा रही है। वही इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जक्कनपुर थाना प्रभारी दल बल के साथ पहुंचे। जिसके बाद इलाके में लगे CCTV के फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में पुलिस जुट गयी है। मिली जानकरी के अनुसार, जक्कनपुर थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है की कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ बाइक सवार लफंगों ने छेड़खानी की और विरोध करने पर हवाई फायरिंग की। बता दें की इस इलाके में कई प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थान हैं, जिसमें देश के कई राज्यों से छात्र और छात्राएं आकर पढाई करती है।

You may have missed