February 11, 2026

मोकामा में बाप-बेटे ने बंदूक से डराकर महिला की खींची नंगी फोटो, वायरल होने पर दोनों गिरफ्तार

मोकामा। मोकामा में महिला को पिस्टल दिखाकर अश्लील फोटो खींचकर एक बाप बेटे ने वायरल कर दिया। घटना मोकामा के पचमहला ओपी की हैं। जानकारी के अनुसार, 3 बच्चों की मां को पिस्तौल दिखाकर उसकी नंगी फोटो खींच ली बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। जिसके बाद रामपुर डुमरा टोलापर निवासी दोनों बाप बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की एक मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसके लिए छापेमारी की जा रही है।

बताया जा रहा हैं कि मुख्य आरोपी पीड़िता के यहाँ मजदूरी करता था। उन्हीं दिनों महिला पर बुरी नजर रखने लगा।बुरी नजर भापते ही महिला के परिजनों ने मुख्य आरोपी को काम से हटा दिया। जिसका बदला लेने के उद्देश्य से आरोपी ने नागपंचमी के दिन महिला के घर में घुसकर पिस्टल के दम पर अश्लील फोटो खींच ली। विरोध करने पर महिला के बच्चों को मार देने की धमकी दी। जब फोटो वायरल होने लगी तो उसने सभी बात परिजनों को बता दी। आक्रोशित परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मंगलवार की देर शाम दोनो आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

You may have missed