January 30, 2026

सुशील मोदी के 72वें जन्मदिन पर केक काटा भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

पटना। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व भाजपा राज्यसभा सांसद सुशील मोदी का आज 72वां जन्मदिन है। वही इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनको जन्मदिन की बधाई दी। वही इस कार्यक्रम में BJP के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे। पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ताओं ने सुशील मोदी को उनके जन्मदिन की बधाइयां दीं। बता दे की कार्यकर्ताओं द्वारा सुशील मोदी का जन्मदिन मनाए जाने पर उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। वही पत्रकारों से जन्मदिन के अवसर पर संकटमोचक वाले पोस्टर पर सुशील मोदी ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता हनुमान है। हम लोग राम के सेवक हैं। ऐसे में जो हनुमान की ताकत है वो लंका रूपी बिहार के महागठबंधन को खत्म करने का काम करेगी। सुशील कुमार मोदी ने कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता हनुमान है और हर कार्यकर्ता संकटमोचक है। बिहार में लंका रूपी राज चल रहा है और इस राज को खत्म करने की जिम्मेदारी BJP के हर कार्यकर्ता की है। इसलिए भाजपा के सब कार्यकर्ता संकट मोचक हनुमान हैं। जब तक इस लंका रूपी राज को खत्म नहीं कर देंगे तब तक हम दम नहीं लेंगे। इसी संकल्प के साथ आज जन्मदिन हमने मनाया है और कार्यकर्ता ने भी यही संकल्प लेने का काम किया है।

You may have missed