विधायक अनंत सिंह के करीबी भूषण सिंह और कुख्यात चूहा ने कोर्ट में किया सरेंडर

पटना/बाढ़। एके-47 बरामदगी मामले में जेल में बंद बाहुबली विधायक अनंत सिंह के करीबियों पर पटना पुलिस का शिकंजा कसने का दौर जारी है। शुक्रवार को अनंत सिंह के दो और करीबियों ने बाढ़ व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। लदमा में फायरिंग मामले में कांड संख्या 295/19 के आरोपी भूषण सिंह और चूहा ने सरेंडर किया है। बताया जाता है कि कुछ दिनों पूर्व पटना पुलिस ने विधायक अनंत सिंह के पटना स्थित सरकारी आवास में छापेमारी के दौरान फरार चल रहे छोटन सिंह को इसी मामले के तहत गिरफ्तार किया था। पटना पुलिस के ऑपरेशन अनंत के तहत बढ़ते दबाव को देखते हुए शुक्रवार को अनंत सिंह के करीबियों में से एक भूषण सिंह और कुख्यात चूहा ने सरेंडर कर दिया। बता दें गुरुवार को विधायक अनंत सिंह के खासमखास माने जाने वाले लल्लू मुखिया ने पटना पुलिस को चकमा देते हुए बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया था। लल्लू मुखिया के घर की कोर्ट द्वारा कुर्की जब्ती के आदेश देने के बाद पटना पुलिस ने उसके घर की कुर्की की थी। इस दौरान पंडारक के भोला सिंह और उसके भाई की हत्या की साजिश में आरोपित लल्लू मुखिया के भाई रणवीर यादव ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया था लेकिन लल्लू मुखिया फरार चल रहे थे। उसके बाद पटना पुलिस ने फरार लल्लू मुखिया पर इनाम घोषित करने के लिए पटना पुलिस ने मुख्यालय को पत्र भेजा था लेकिन अनुशंसा होने के पहले लल्लू मुखिया ने बाढ़ कोर्ट में आत्मसमर्पण करने में ही अपनी भलाई समझी।

About Post Author

You may have missed