PATNA : मंत्रियों ने JDU कार्यकर्ताओं के समस्याओं को सुन किया त्वरित निपटारा

पटना। जदयू कार्यालय में गुरूवार को बिहार सरकार के मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव, मदन सहनी एवं शीला मंडल ने उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं के समस्याओं को सुना तथा उसके निराकरण हेतु उचित कार्रवाई की।
इस क्रम में मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव द्वारा जन-सुनवाई के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये दर्जनों कार्यकर्ताओं का ऊर्जा तथा योजना एवं विकास विभाग से संबंधित मामलों साथ ही अन्य मामलों का त्वरित निपटारा किया गया।
वहीं मंत्री मदन सहनी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं का समाज कल्याण विभाग से संबंधित कई मामलों का त्वरित निपटारा किया। जबकि मंत्री शीला मंडल ने इस दौरान परिवहन विभाग से संबंधित कई मामलों का त्वरित निपटारा किया।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं प्रदेश महासचिव चन्दन कुमार सिंह उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी कार्यालय सचिव संजय कुमार सिन्हा ने दी।

You may have missed