23 दिसंबर को कोच्चि में IPL का मिनी ऑक्शन : 405 क्रिकेटरों पर लगेगी बोली, जाने किसके पास कितनी पर्स बाकी

नई दिल्ली,खेल। IPL 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होगी। इसके लिए BCCI ने 405 क्रिकेटरों की सूची रिलीज कर दी है। बता दे की प्रारंभ में 991 खिलाड़ियों की प्रारंभिक सूची में से 10 टीमों द्वारा कुल 369 खिलाड़ियों को चुना गया था। वही टीमों ने 36 अतिरिक्त खिलाड़ियों को मिनी ऑक्शन में शामिल करने का अनुरोध किया गया था। जिन्हें अंतिम सूची में जोड़ा गया है। अब इन्हें IPL 2023 नीलामी के दौरान प्रस्तुत किया जाएगा। वही 405 खिलाड़ियों में से 273 भारतीय हैं और 132 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें से 4 खिलाड़ी सहयोगी देशों के हैं। कुल कैप्ड खिलाड़ी 119 हैं, अनकैप्ड खिलाड़ी 282 हैं। अब अधिकतम 87 स्लॉट उपलब्ध हैं। जिनमें से 30 तक विदेशी खिलाड़ियों के लिए स्लॉट है। वही 19 विदेशी खिलाड़ियों को 2 करोड़ की उच्चतम आरक्षित मूल्य के ब्रैकेट में रखा गया है। 11 खिलाड़ी 1.5 करोड़ रुपये की बेस प्राइज के साथ नीलामी सूची में हैं। मनीष पांडे और मयंक अग्रवाल को 1 करोड़ की बेस प्राइज वाले 20 क्रिकेटरों की सूची में शामिल किया गया है।
23 दिसंबर को होगा आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन
IPL 2023 के मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों की नीलामी 43 सेट में की जाएगी। नीलामी के लिए कुल 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि 23 दिसंबर को फ्रेंचाइजी द्वारा केवल 87 खिलाड़ियों को चुना जाएगा। वही खिलाड़ियों को रिटेन और रीलिज करने के बाद अब हैदराबाद सनराइजर्स के पास सबसे ज्यादा पैसे बचे हैं, जबकि दूसरे नंबर पर 10 टीमों में पंजाब किंग्स की टीम शामिल है। लखनऊ सुपर जाइंट्स और मुंबई इंडियंस तीसरे व चौथे नंबर पर रहे। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे कम रुपये शेष बचे हैं।
किसके पास कितनी राशि शेष
सनराइजर्स : 42.25 करोड़
पंजाब किंग्स : 32.2 करोड़
लखनऊ सुपरजाइंट्स : 23.35 करोड़
मुंबई इंडियंस : 20.55 करोड़
चेन्नई सुपरकिंग्स : 20.45 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स : 19.45 करोड़
गुजरात टाइटंस : 19.25 करोड़
राजस्थान रायल्स : 13.2 करोड़
रायल चैलेंजर्स : 8.75 करोड़
कोलकाता नाइटराइडर्स : 7.05 करोड़

About Post Author

You may have missed