September 13, 2025

महागठबंधन की बैठक में नीलम देवी को जिताने का लिया गया संकल्प

बाढ़। नगर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में महागठबंधन के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर मुंगेर से कांग्रेस प्रत्याशी नीलम देवी को विजय बनाने का संकल्प लिया गया। राजद नेता राजीव कुमार चुन्ना ने कहा कि महागठबंधन चट्टानी एकता के साथ फिरकापरस्त ताकतों को निश्चित रूप से परास्त करेगा। जनादेश का अपहरण करने वाले पलटू राम को सबक सिखाया जाएगा। वही अपने अध्यक्षीय संबोधन में बाढ़ से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रहे विजय कुमार सिंह ने कहा कि राजद नेता विजय कृष्ण के बाद यह पहला अवसर है जब किसी स्थानीय नेता को संसद में भेजने की सूरत पैदा हुई है। इस सुनहरे मौके को किसी भी कीमत पर नहीं गंवाना है बैठक में पंडारक प्रखंड अध्यक्ष अमोद कुमार सिंह, बेलछी प्रखंड राजद अध्यक्ष सकलदेव यादव, अथमलगोला प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राम प्रवेश सिंह, राजद अध्यक्ष पंकज कुमार, उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार जीतू, बालमुकुंद शर्मा, किसान नेता महेश प्रसाद सिंह, उपेंद्र पासवान, संतोष सिंहा, सत्येंद्र सिंह, धर्मवीर कुमार, राजद नगर अध्यक्ष कृष्ण देव पंडित सहित महागठबंधन के कई नेता व पदाधिकारी मौजूद थे।

You may have missed