पटना की मेयर और डिप्टी मेयर ने ली शपथ, 75 वार्ड पार्षदों का शपथग्रहण भी संपन्न

पटना। पटना की मेयर और डिप्टी मेयर के साथ 75 वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण हिंदी भवन में हो गया है। शपथ का समय सुबह 11 बजे निर्धारित किया गया था। हालांकि पटना की नवनिर्वाचित मेयर सीता साहु सुबह 11:30 बजे के करीब पहुंची। डिप्टी मेयर रेशमी चंद्रवंशी समय से पहुंच चुकी थीं। DM चंद्रशेखर सिंह पहले से मौजूद रहे। सीता साहू ने एक बार फिर से मेयर पथ की शपथ ली, जबकि डिप्टी मेयर के रुप में रेशमी चंद्रवंशी ने पहली बार शपथ ली। हालांकि निगम का चुनाव पार्टी के झंडे के साथ नहीं लड़ा गया लेकिन दोनों भाजपा समर्थित उम्मीदवार थीं। इस बार पूर्व मेयर सीता साहु ने पूर्व मेयर अफजल इमाम की पत्नी डॉ. महजबी को हराया है। राजधानी पटना के चारों विधानसभा और दोनों लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। पटना नगर निगम का चुनाव कई मायने में महत्वपूर्ण है। यह बिहार का सबसे बड़ा नगर निगम है। यहां 75 वार्ड हैं। पटना बिहार की राजधानी है और यहां राज्यपाल, मुख्यमंत्री से लेकर बाकी सभी मंत्रियों के कार्यालय आवास हैं। यहां हाईकोर्ट है। पटना अब मेट्रो सिटी की ओर बढ़ रहा है। यहां मेयर पद के लिए 32 उम्मीदवार मैदान में थे।
आजाद गांधी की बेटी को रेशमी चंद्रवंशी ने हराया
पटना नगर निगम में डिप्टी मेयर पद पर अंजना गांधी को 9953 मतों के अंतर से रेशमी चंद्रवंशी ने मात दी। रेशमी को 1,47,247 वोट मिले, जबकि अंजना गांधी को 1,37,294 वोट मिले। आरजेडी के पूर्व एमएलसी आजाद गांधी की बेटी अंजनी गांधी हैं। डिप्टी मेयर पद पर 17 उम्मीदवार उतरे थे।

About Post Author

You may have missed