पोखर में डूबने से युवक की मौत,परिजन में मचा कोहराम

पालीगंज। अनुमंडल सह प्रखंड के थाना क्षेत्र अंतर्गत इजरता गांव से बाहर पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि पालीगंज के इजरता गांव निवासी 20 वर्षीय युवक लालजी मांझी शोमवार की सुबह गांव से बाहर पोखर किनारे गया था। जहां उसका पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चला गया। मौके पर इसे देखकर आसपास के लोग शोरगुल करने लगे। जहां शोरगुल की आवाज सुनकर ग्रामीण इक्कठे हो गये। जबतक की ग्रामीण उसे पोखर से निकल पाते उसकी मौत हो चुकी थी। इस दौरान घटित घटना की सूचना पाकर मौके पर पालीगंज की पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिये पालीगंज के अनुमंडलीय अस्पताल में भेज दिया गया।

You may have missed