जीतन राम मांझी ने 8 पार्टी पदाधिकारियों का किया मनोनय, अमरेन्द्र बने राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी

पटना। हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के निर्देश पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व बिहार सरकार में मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने 8 नए पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया।
बुधवार को जारी किए गए 8 राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में जेपी वर्मा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक ज्योति को बिहार संगठन प्रभारी का अतिरिक्त दायित्व, फैज सिद्धिकी युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजीव नयन सिंह उर्फ बलमा बिहारी कला संस्कृति एवं खेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राधेश्याम पिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, रंजीत चंद्रवंशी श्रमिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजन सिद्धिकी पंचायती राज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। सभी मनोनीत पदाधिकारियों ने पार्टी के जीतन राम मांझी, डॉ. संतोष कुमार सुमन एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दानिश रिजवान के प्रति आभार व्यक्त किया एवं पार्टी द्वारा मिली नई जिम्मेवारी को पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।

About Post Author

You may have missed