नालंदा : मलमास मेले में तैनात ASI की पटना में मौत, हार्ट अटैक बना मौत का कारण
नालंदा। बिहार के नालंदा जिलें में मलमास मेले से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। मलमास मेले में तैनात पुलिस कर्मी की मौत रविवार के दिन पटना में इलाज के दौरान हो गया। बता दे की मानपुर थाना में पदस्थापित ASI महफूज आलम पिछले 2 दिनों से तबीयत खराब होने के उपरांत पटना के निजी अस्पताल में भर्ती थे जिनकी आज मौत हो गई। बता दे की महफूज आलम मुंगेर जिला के वर्धा गांव के रहने वाले थे और वे नालंदा जिला में पदस्थापित थे। मौत की खबर सुन सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वही नालंदा पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष सह राजगीर थाना के SHO मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि महफूज आलम राजगीर मलमास मेला में ड्यूटी पर तैनात थे। 2 दिन पूर्व अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। वही इसके उपरांत उन्हें राजगीर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। वही हार्ट अटैक से मौत की बात सामने आ रही है। वही सहकर्मी के परिजनों से बात हुई है। मुंगेर में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में नालंदा पुलिस एसोसिएशन की तरफ से महफूज आलम को खराजे अकीदत देता है। दु:ख की इस घड़ी में ईश्वर परिजन को हिम्मत दे। मृतक अपने पीछे दो बेटे से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।


