February 11, 2026

दरभंगा में हुआ बड़ा हादसा, नाव पलटने से 6 लोग डूबे, 2 की हुई मौत

दरभंगा, बिहार। बिहार के दरभंगा से एक बड़े हादसे की होने की सूचना सामने आ रही हैं। यहाँ नदी में नाव डूबने से 2 लोगों की मौत होने की खबर हैं। घटना के बाद से अफरा तफरी मच गई। लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी जिसके बाद गोताखोरों की मदद से शवों को पानी से बाहर निकालने का काम जारी है। जानकारी के अनुसार, घटना कुशेश्वरस्थान के कोनिया घाट पर हुई हैं। कहा जा रहा हैं कि नाव डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान कोनिया निवासी हेमंत कुमार और विवेक शर्मा के रूप में की गई है।

बता दे कि नाव पर चार मोटरसाइकिल के साथ 6 लोग सवार थे। तभी अचानक तेज बहाव में नियंत्रण खोकर नाव डूब गई। चार लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई। हालांकि दो लोगों को बचाया नहीं जा सका है। दोनों के शवों की तलाश जारी है। जिसके बाद पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से लाशों की खोजबीन कर रही है. इधर हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

You may have missed