बिहारशरीफ में कोर्ट की चहारदीवारी गिरने से बड़ा हादसा; कई लोग दबे, एक महिला की हुई मौत

नालंदा। बिहारशरीफ में कोर्ट की चहारदीवारी अचानक सड़क किनारे गिर गई। यह घटना बिहार थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में कई लोगों के दब गए है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि एक महिला की मौत हो गई है। कई अन्य घायल हैं। जिन्हे आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया है। इस घटने के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह दीवार काफी पुरानी थी। जहां दीवार गिरी है उसके बगल में नाश्ते की दुकान थी। नाश्ता कर रहे लोग दीवार गिरने से दब गए। वहीं दीवार के पास लगे कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। वाहनों के ऊपर से मलबा हटाकर निकाला गया। इस दौरान लोगों की भीड़ जुटी रही।

वही मृतक महिला की पहचान जिले के मानपुर थाना इलाके के हरगवां विशुनपुर गांव निवासी रामसिंही चौहान की पत्नी राजमतिया देवी के रूप में की गई है। उसकी बेटी मनीषा कुमारी ने बताया कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। इसी को लेकर पति के खिलाफ तीन साल से कोर्ट में मामला चल रहा है। आज वकील से मिलने के लिए मां के साथ कोर्ट आई थी। मिलकर निकलने के बाद कोर्ट गेट के पास नास्ते की दुकान में खाने लगे। इसी दौरान अचानक दीवार गिर गई जिसमें दबकर उसकी मां की मौत हो गई।

About Post Author

You may have missed