होली में पटना में विधि-व्यवस्था बनाये रखने को सीएम नीतीश ने डीजीपी और एसएसपी को किया तलब, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

पटना। होली पर्व के दौरान बिहार में विधि-व्यवस्था पूरी तरह से कायम रहे इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित आवास पर बैठक बुलाई। होली के दौरान राज्य में लॉ एन्ड ऑर्डर दुरुस्त किये जाने को लेकर मुख्यमंत्री ने डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी और एसएसपी राजीव मिश्रा को तलब किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने होली को लेकर किये गये तैयारियों की जानकारी ली। डीजीपी और पटना एसएसपी से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फीडबैक लेने के बाद मुख्यमंत्री ने कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। होली में आम आदमी को किसी तरह की परेशानी ना हो इसे लेकर बिहार पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। इसे लेकर गाइडलाइंस भी जारी किया गया है। बीते दिनों पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने होली को लेकर पुलिस तैयारियों की चर्चा की थी। उन्होंने बताया था कि होली शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए इसे लेकर पुलिस मुख्यालय से सभी जिलों में आवश्यक निर्देश जारी किया हैं। इसे लेकर जिला स्तर पर शांति समिति की भी बैठक हो चुकी है। एडीजी जितेन्द्र सिंह गंगवार ने कहा कि जिला स्तर पर विशेष पुलिस बल, दंडाधिकारी, क्यूआरटी, मेडिकल दल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। होली के अवसर पर कुछ असावधानी के कारण आग लगने की घटना भी होती है। इस बात का ख्याल रखते हुए अग्निशमन दल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इसके साथ ही कुल 25 अतिरिक्त कंपनियां को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। वही होली पर सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी न हो इसके लिए महिला पुलिसकर्मियों को भी लगाया जाएगा। महिला पुलिसकर्मियों को भी होली में छुट्टी नहीं दी जाएगी। इसके अलावा लोगों से सोशल मीडिया पर अपील की जाएगी कि महिलाओं के साथ छेड़खानी या गंदा व्यवहार ना हो। अश्लील गानों पर रोक रहेगी।

About Post Author

You may have missed