जमुई में होलिका दहन की रात दबंगों ने बुजुर्ग महिला को पिटा : मामूली विवाद को लेकर हुई थी झड़प, मौके पर हुई मौत

जमुई। बिहार के जमुई जिलें में सोमवार की रात मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वही यह पूरी घटना बरहट थाना क्षेत्र के ढाडा गांव का बताया जाता है। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार बताए जाते है। वही मृतक महिला की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के ढाडा पहाड़ी तर इलाके के पारो देवी पति सौदागर यादव के रूप में हुए है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना बरहट थाना पुलिस को दिया। वही सूचना मिलते ही बरहट थानाध्यक्ष एके आजाद मंगलवार सुबह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जमुई भेज दिया और मामले की छानबीन करने में जुट गए। वही इस घटना के बारे में मृतक महिला के पुत्र गुड्डन यादव ने बताया कि मेरा भगिना विकास कुमार जो सिकंदरा के धधौर गांव का रहने वाला है।

वह अपने एक रिश्तेदार की शादी की बात करने के लिए लोहारा गांव गया हुआ था। रात ज्यादा होने के कारण वह अपने नानी के घर ढाडा आ रहा था। तभी नानी घर के गांव के ही संजय यादव, पप्पू यादव, नीतीश कुमार, रामविलास कुमार, राजेश कुमार और सोनू कुमार से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। वही स्थानीय लोगों ने दोनों पक्ष के लोगो को समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया। इसके बाद सोमवार देर रात सभी आरोपी ने लाठी डंडे लेकर विकास के नानी के घर चढ़ कर विकास के साथ मारपीट करने लगे। झगड़ा को देखकर विकास कुमार की नानी मृतक महिला बीच-बचाव करने लगी। तभी आरोपीयो ने लाठी डंडे से पीटकर पीटकर महिला की हत्या कर दी। इस घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। सूत्रों की माने तो विकास कुमार ताड़ी के नशे में था और गली गलौज कर रहा था।

About Post Author

You may have missed