August 28, 2026

पटना में महाराष्ट्र पुलिस की बड़ी कारवाई : हवाला कारोबारी में संलिप्त कन्हैया को पुलिस ने दबोचा, 6 महीने से चल रहा था फरार

पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। लूट, हत्या व चोरी के बाद अब राजधानी पटना में भी हवाला कारोबारी अपना पैर पसारते नजर आ रहे हैं। वही यह ताजा मामला पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र का है। जहां हवाला कारोबारी को पकड़ने महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच की टीम पटना पहुंची थी। दरअसल, इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पटना टाउन DSP अशोक कुमार सिंह ने बताया है कि गांधी मैदान थाना क्षेत्र के सालिमपुर अहरा में छिपकर 4 वर्षों से रह रहे कन्हैया लाल शर्मा को महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच और गांधी मैदान के पुलिस के सहयोग से धर दबोचा गया है। वही इसके पास से 14 लाख कैश व 3 मोबाइल को भी जब्त किया गया है। मिली जानकरी के अनुसार, नागपुर सिटी में गत वर्ष 3 लाख रुपए के नकली नोट के साथ 2 युवक को गिरफ्तार किया गया था। जिसके निशानदेही पर 6 महीने बाद पटना में छिपकर रह रहा कन्हैया लाल शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच की टीम कन्हैया लाल शर्मा को लेकर न्यायिक प्रक्रिया कर वापस ले कर चली गई है। बहराल देखा जाए तो इस मामले में महाराष्ट्र की पुलिस ने कुल 3 युवकों को हवाला कारोबार से जुड़े मामले को लेकर गिरफ्तार कर लिया है।

You may have missed