कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे बोले; आगे कई विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारियां होंगी, घरों पर छापे पड़ेंगे, तैयार रहें

  • 13 सदस्यों की कोऑर्डिनेशन कमेटी का की हुई घोषणा, संयोजक का ऐलान अगली मीटिंग में
  • गठबंधन के ‘लोगों’ पर भी होगा फैसला, वन अगेंस्ट वन पर बनेगी रणनीति

मुंबई। देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया की मुंबई में बैठक हो रही है। आज बैठक का दूसरा दिन है। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। खरगे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 140 करोड़ भारतीयों ने परिवर्तन लाने का फैसला किया है। इस निरंकुश सरकार के जाने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बैठक में खरगे ने कहा की भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की ‘प्रतिशोध की राजनीति’ कर रही है। इसके कारण हमें आने वाले महीनों में केंद्रीय एजेंसियों के छापे और गिरफ्तारी के लिए तैयार रहना चाहिए। भाजपा, आरएसएस ने नौ वर्षों में जो सांप्रदायिक जहर फैलाया है, वह अब ट्रेन यात्रियों और स्कूली बच्चों के खिलाफ घृणा के कारण हो रहे अपराधों में देखा जा रहा है। भाजपा एजेंसियों पर पूर्ण नियंत्रण करना चाहती है। वही बैठक के दौरन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें इसरो को बधाई दी गई। इसके साथ ही, देश के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल1 को लेकर भी शुभकामनाएं दी गईं।
13 सदस्यों की कोऑर्डिनेशन कमेटी का की हुई घोषणा
वही मुंबई में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल अलायंस (इंडिया) की तीसरी बैठक के दूसरे दिन 1 सितंबर को 13 सदस्यों वाली कोऑर्डिनेशन कमेटी का ऐलान कर दिया गया। इस कमेटी में केसी वेणुगोपाल, संजय राउत (शिवसेना), शरद पवार, हेमंत सोरेन, एमके स्टालिन, उमर अब्दुल्ला , ललन सिंह, तेजस्वी यादव, महबूबा मुफ्ती, डी राजा, अभिषेक बनर्जी, जावेद अली खान और राघव चड्ढा सदस्य होंगे। हालांकि, गठबंधन के लोगो पर सहमति नहीं बन पाई। इसलिए तीसरी बैठक में लॉन्च नहीं किया गया। लोगो के 6 डिजाइन शॉर्ट लिस्ट हुए थे, जिनमें से एक सभी को पसंद आया, लेकिन इसमें कुछ बदलाव होने बाकी हैं। इस पर फैसला अगली मीटिंग में होगा। इससे पहले, गुरुवार को हुई विपक्षी दलों की बैठक में कोई बड़ा एलान नहीं किया गया। हालांकि, यह संकेत जरूर दिया कि आज होने वाली बैठक में कुछ बड़ा एलान किया जा सकता है, जिससे एनडीए को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। गुरुवार को हुई अनौपचारिक बैठक में अधिकांश नेताओं ने राष्ट्रीय स्तर पर सीटों के बंटवारे पर चर्चा करने और चुनावी तैयारियों की प्रक्रिया को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत पर जोर दिया। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने मांग की है कि आज होने वाली बैठक में सीटों के बंटवारे पर चर्चा की जाए।
इंडिया समूह 4.30 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा जो निर्णय होगा वे 4:30 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया जाएगा। सीटों को लेकर चर्चा होगी। मुझे यकीन है कि चर्चा के बाद व्यापक निर्णय लिए जाएंगे। महंगाई से जनता त्रस्त है। देश के सामने अहम मुद्दा महिला विकास, किसान, चीन है और अगर सदन इन पर है तो स्वागत योग्य है।

About Post Author

You may have missed