PATNA : लोजपा (रा) ने प्रशांत कुमार को पटना पश्चिम जिलाध्यक्ष व माधव कुमार को पटना महानगर का अध्यक्ष मनोनित किया
पटना। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व विधान पार्षद हुलास पाण्डेय जी ने अपने पार्टी संगठन का विस्तार करते हुए प्रशांत कुमार को पटना पश्चिम लोजपा (रा) जिलाध्यक्ष एवं माधव कुमार को पटना महानगर लोजपा(रा) का अध्यक्ष मनोनित किया है। वही इनके मनोनयन पर राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानन्द शर्मा, युवा राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, युवा प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पासवान, प्रदेश मीडिया प्रभारी कुन्दन पासवान, संसदीय बोर्ड के उपाध्यक्ष कमलेश राय, सचिव अंकित कुमार, अमरजीत जयसवाल, दिनेश पासवान, अनिल कुमार पासवान, कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश भारती, आनंद चन्द्रवंशी, सुरेश पासवान ने इनके मनोनयन पर बधाई देते हुए कहा कि नौजवान युवा साथियों को पार्टी का अहमद पद पर दायित्व देने से संगठन काफी मजबूत होगा।