बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना : LIC एजेंट के घर चोरी, लाखों के आभूषण के साथ 52 हजार नगद लेकर चोर फरार

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले में अपराधी बेखोफ होकर अपराधिक घटना को अंजाम दे रहे है। इसी क्रम में आज जिलें ले दलसिंहसराय थाने के वार्ड 14 मोहल्ला में चोरों ने शादी समारोह में गए LIC एजेंट के घर में चोरी हो गई। बताया जा रहा है की करीब 5 लाख रुपए के गहने और 52 हजार रुपए नगद लेकर चोर भाग गए। हालांकि, इस दौरान हल्ला मचाए जाने पर जुटे मोहल्ले के लोगों ने एक चोर को पकड़ लिया। जबकि दूसरा चोर छत से झाड़ी की ओर कूदकर फरार हो गया। बताया जाता है कि घटना स्थल पर थाने की पुलिस से पहले DSP पहुंचे, जबकि थाने को पहले सूचना दी गई थी। वही वारदात के संबंध में बताया जा रहा है कि LIC एजेंट अनिल कुमार सिंह मोहल्ले में ही एक लड़की की शादी में गिरिजा वाटिका परिसर गए थे। रात करीब 1.20 में वह परिवार के साथ लौटे उनकी पुत्री घर का ताला खोलने गई तो ताला कटा हुआ था। वही इस दौरान घर में रोशनी थी। पीड़ित परिवार ने रोशनी में देखा की 2 चोर घर के अंदर अलमारी से सामान निकाल रहे हैं। वही इस दौरान 1.25 बजे थाने को सूचना देते हुए शोर मचाया। जिस पर आसपास के लोग जमा हो गए। वही इस दौरान लोगों ने घर की घेराबंदी की लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। लोगों ने 1.40 बजे DSP को जानकारी दी। DSP ने पुलिस को भेजने की बात कही, लेकिन पुलिस नहीं आई। वही पीड़ित परिवार ने रात 1.42 बजे DSP को फोन किया, जिसके बाद खुद DSP पहुंचे। वही DSP के मौके पर आने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस आई। वही घर के बाहर जुटे ग्रामीणों को देख एक चोर घर के छत से चोरी के सामान के साथ झाड़ी की ओर कूदकर फरार हो गया। लोगों ने इस दौरान घर के रोशनदान पर छिपे एक चोर को पकड़ लिया। बाद में पुलिस के आने पर उसे सौंप दिया गया। वही ग्रामीणों का कहना था कि अगर समय पर पुलिस पहुंच गई होती तो दूसरा चोर भी पकड़ा जाता।

About Post Author

You may have missed