साइबर अपराधी हो जाए सतर्क : पटना जंक्शन पर खुला साइबर रेल थाना, सभी प्रकार के शिकायत का होगा निपटार

पटना। बिहार में लगातार साइबर अपराध जैसे जुर्म की वृद्धि देखी जा रही थी। जिस पर नकेल कसने के लिए बिहार के सभी जिलों में साइबर थाना खोला गया है। वही इस क्रम में आज पटना जंक्शन पर रेल साइबर थाना का उद्घाटन किया गया। वही इसका उद्घाटन रेल SP अमृतेन्दु शेखर ठाकुर द्वारा फीता काट कर किया गया। वही इस दौरान रेल DSP मुख्यालय, पटना रेल थाना अध्यक्ष समेत अन्य कई रेल थानों के प्रभारी भी मौजूद रहे। वहीं रेल SP अमृतेन्दु शेखर ठाकुर ने बताया कि पटना जंक्शन पर साइबर थाना खोला गया है। वही वर्तमान में पुलिस उपाधीक्षक सुशांत कुमार, चंचल प्रभारी थाना अध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे। सेकेंड इन कमान रेल थाना अध्यक्ष को बनाया गया और अनुमंडल के 3 थाना अध्यक्षों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बताया जा रहा है की सामान्य थाना की तरह यहां भी 24 घंटे शिकायतें दर्ज की जाएंगी। इसका जुडिक्शन पूरा रेल जिला पटना होगा। यहां सभी प्रकार के शिकायत लिए जाएंगे। खास करके महिलाएं और बच्चों की शिकायत ईमेल और पोस्ट के माध्यम से ली जाएंगी। वहीं उनके घर पर संपर्क करने के लिए रेल पुलिस जाएगी।

वही पीड़ित को थाने पर नहीं बुलाया जाएगा। वही इसके अलावा पूर्व में कार्यरत रेल थाना भी कार्यरत रहेंगे। उनसे भी साइबर संबंधित शिकायतें ली जाएंगी। क्योंकि, यहां पर स्पेशलाइज सभी सॉफ्टवेयर और प्रोग्राम वाले सॉफ्टवेयर लगाए गए है। वही इसके लिए वैसे पदाधिकारियों की पोस्टिंग की गई है। यहां पर उच्च स्तर का अंसन्धान होगा। अगर रेल जिला के अन्य थानों में किसी प्रकार की जरूरत पड़ेगी तो यहां से मार्गदर्शन दिया जायगा। तकनीकी सहायता दी जाएगी। ताकि साइबर से जुड़ी समस्याओं का निदान होगा। क्योंकि यहां पर साइबर थाना अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर से लैस है। पूरे तरीके से शिकायत सुनने के लिए सक्षम है। बता दे की बिहार में जो 44 थाने खोले गए हैं उसके लिए नोडल एजेंसी के तौर पर आर्थिक अपराध इकाई काम करती है। वही किसी तरह की समस्या होती है तो EOU की जो टीम है वह उनके मार्गदर्शन में काम करने के लिए पूरे तरीके से तैयार है। इसी तरीके से साइबर थाना काम करेगी।

About Post Author

You may have missed