11 जून को सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत का होगा ट्रायल रन, पूर्व मध्य रेलवे ने दी जानकरी

पटना। बिहार में भी जल्द यात्रियों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत होने वाली है। हालांकि, पटना से रांची के बीच चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत की शुरुआत किस दिन होगी? इसके तारीखों का ऐलान अभी रेलवे की तरफ से नहीं हुआ है। लेकिन, राजधानी पटना से रांची के बीच तय रूट से इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन के ट्रायल रन के लिए दिन, तारीख व समय का ऐलान कर दिया गया है। बता दे की आज पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से एक आदेश जारी कर दिया गया है। जिसकी कॉपी दानापुर, मुगलसराय और धनबाद रेल डिवीजन को भेजी गई है। वही पूर्व मध्य रेलवे के तरफ से जारी किए गए आदेश के अनुसार रविवार 11 जून को वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन होगा। वही पटना से रांची की दूरी यह ट्रेन 6 घंटा 5 मिनट में पूरी करेगी। इसी तरह वापसी में भी इतना ही वक्त लगेगा। मिली जानकरी के अनुसार, ट्रायल रन के लिए ट्रेन सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर वंदे भारत एक्सप्रेस पटना जंक्शन से खुलेगी। फिर वापस 8:20 बजे गया पहुंचेगी। वही 10 मिनट के ठहराव के बाद 11:30 बजे बरकाकाना रूकेगी। यहां से 5 मिनट के ठहराव के बाद दोपहर 1 बजे रांची पहुंचेगी। पुनः दोपहर 2:20 बजे रांची से खुलेगी और बरकाना, गया होते हुए रात 8:25 बजे वापस पटना जंक्शन पहुंचेगी।
मुंबई-गोवा वंदे भारत के चलने का है इंतजार
आमतौर पर पटना-रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने का इंतजार है। बता दे की इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन की शुरुआत इसी महीने में होनी है। हालांकि, इसके उद्घाटन की तारीख अभी तय नहीं हुई। पूर्व मध्य रेलवे के सूत्रों के अनुसार पहले मुंबई और गोवा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाया जाना है। ओड़िशा में हुए ट्रेन हादसे की वजह से मुंबई-गोवा के बीच नए ट्रेन की शुरुआत नहीं हो सकी थी। बता दे की उसके उद्घाटन को टाल दिया गया था। इस ट्रेन के चलने के बाद पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का नंबर आएगा।

About Post Author

You may have missed