पटना सिविल कोर्ट ट्रांसफार्मर ब्लास्ट में घायल तीसरे वकील की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

पटना। सिविल कोर्ट के पास 14 मार्च को हुए ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट में तीसरी मौत हो गई है। मृतक की पहचान हरिनारायण गुप्ता के रूप में हुई है। वो इस हादसे में झुलस गए थे। हरिनारायण गुप्ता के बेटे अधिवक्ता मिथिलेश गुप्ता ने मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पिता जी 1972 से पटना सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे थे। सोमवार सुबह उनकी मौत हुई है। लगभग 52 वर्ष से पटना सिविल कोर्ट में उन्होंने अपनी सेवा दी है। घटना वाले दिन भी केस के बहस में जा रहे थे। इससे पहले भी इस हादसे में एक वकील देवेंद्र कुमार और मुंशी ज्योति प्रकाश की मौत हो गई है। बता दे कि सिविल कोर्ट में 14 मार्च को दोपहर 1:30 बजे एक ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो गया था। अचानक हुए इस हादसे के कारण कोर्ट कैंपस में हड़कंप मच गया था। काफी देर तक हादसे वाली जगह पर भगदड़ की स्थिति बन गई थी। ट्रांसफॉर्मर सिविल कोर्ट के गेट नंबर-एक के पास लगा था। जिसके कारण से कुल 6 लोग झुलसे थे। जिसमें से तीन की मौत हो गई है। बाकी को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

About Post Author

You may have missed