जेल में रहकर होटल का आनंद ले रहे थे लालू यादव, संज्ञान ले कोर्ट : विजय सिन्हा

पटना। राजद सुप्रीमो लालू यादव रांची जेल में बंद रहने के दौरान सोनिया गांधी और कांग्रेस नेताओं के फोन करने वाले बयान पर अब सियासत तेज हो गई है। बीजेपी ने लालू यादव के इस बयान पर उन्हें घेरना शुरू कर दिया है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा का कहना है कि लालू ने जेल में राजशाही अंदाज में रहे हैं, उन्होंने होटवार जेल में अय्याशी की है। जेल में बंद होने के बाद भी फोन पर कांग्रेस नेताओं से बात कर राजद सुप्रीमो ने जेल मैन्युल का उल्लंघन किया है। विजय सिन्हा ने मांग की है इस मामले में कोर्ट को संज्ञान लेना चाहिए और लालू ने जितनी सजा काटी है वो सजा उन्हें फिर से देनी चाहिए। उन्होंने होटवार जेल में रहकर कानून तोड़ा है। वही लालू यादव के कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में जाने को लेकर भी विजय सिन्हा ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जेपी के चेले ने कांग्रेस के विरोध में राजनीति की है। लेकिन कांग्रेस कार्यालय बुलाकर कांग्रेस ने ही उनका अपमान किया है। कांग्रेस समय-समय पर अपमान करती रही है। वहीं राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह का मात दुर्गा को लेकर बयान पर भी विजय सिन्हा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राजद के लोग सनातन धर्म का लगातार अपमान कर रहे हैं। इनके नेता कभी भगवान के अस्तित्व पर सवाल खड़े करते हैं तो कभी गलत भाषा का इस्तेमाल करते हैं।ये लोग ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर मा भारती के संतान को दुखी करते हैं। इन लोगों को सनातन के प्रति आस्था है या नहीं। ये बात लालू यादव- तेजस्वी यादव बतानी चाहिए।

About Post Author